शनिवार, 17 अक्तूबर 2009

मैले की दिवाली

आज लक्ष्मी नगर से V3S की तरफ जा रहा था!
        मैं अपने गमो में डूबा हुआ जा रहा था,
        अबकी ये कैसी दिवाली आई,
        इतनी चहल पहल के बिच मेरे लिए वीरानी लायी,
        बड़ा उदास था,निराश था,हताश था!
        बिल्डिंगों पे लड़ियाँ थीं,
        हीरा स्वीट्स के पास,मिठाई खरीदने वाले थे!
        आस-पास तमाम गाडियां थीं,
        मैं गाड़ियों के बिच अकेला,
       कोई ना मेरे साथ था!
मैं लक्ष्मी नगर से V3S की तरफ जा रहा था!
        मैं अपनी बेबसी पर झुंझलाता,
        अपनी नौकरी पर खिसिया रहा था!
        गर मीडिया की मगजमारी में ना होता!
        तो मम्मी के पास होता,
        यही सब सोच कर
        खुद पर बिफरा जा रहा था!
मैं लक्ष्मी नगर से V3S की तरफ जा रहा था!
       मैं लपका रिक्शे वाले की तरफ,
       बाबा V3S तक चलोगे?कितने में?
       १५ लूँगा!रक़म ज्यादा लगी पर चढ़ बैठा!
       उसकी उम्र होगी,यही कोई ६० साल,
       कपड़े का रंग था नीला,
        रिक्शे वाला मैला था,
        शर्ट पे नीला रंग कम,
        सफ़ेद परतें ज्यादा थीं,
        ये परतें पसीनें की पहचान थीं,
मैं V3S की तरफ रिक्शे पर चला जा रहा था,
     पसीनें की परतों को देखता,सोचता,
     इस को दिवाली की छुट्टी क्यों नहीं मिली?
    ये तो बुजुर्ग है,इसके तो बाल-बच्चे भी होंगे?
    फिर इसको छुट्टी............................
    .......................................?

4 टिप्‍पणियां:

  1. सुख, समृद्धि और शान्ति का आगमन हो
    जीवन प्रकाश से आलोकित हो !

    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★

    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥
    आज सुबह 9 बजे हमारे सहवर्ती हिन्दी ब्लोग
    मुम्बई-टाईगर
    पर दिपावली के शुभ अवसर पर ताऊ से
    सिद्धी बातचीत प्रसारित हो रही है। पढना ना भूले।
    ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥ ♥


    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाए
    हे! प्रभु यह तेरापन्थ
    मुम्बई-टाईगर
    द फोटू गैलेरी
    महाप्रेम
    माई ब्लोग
    SELECTION & COLLECTION

    जवाब देंहटाएं
  2. सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
    दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
    खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
    दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

    सादर

    -समीर लाल 'समीर'

    जवाब देंहटाएं
  3. सोचने पर विवश हूँ,उस ६० साल के रिक्शा वाले को दिवाली की,छुट्टी क्यों नहीं मिली,दिवाली की बहुत,बहुत शुभकामनायें ।

    जवाब देंहटाएं
  4. well manish i know how u felt this diwali but dont worry life is big and u will get enough time to enjoy every festival with ur loved ones. i know this sacrifice will pay you in future and make u a better person in life. take care

    जवाब देंहटाएं